PUBG को किया गुजरात में बैन हाई कोर्ट का अलर्ट जल्द ही होगा पुरे देश में बैन ||


PUBG Mobile को किया गुजरात में बैन हाई कोर्ट का अलर्ट जल्द ही होगा पुरे देश में बैन||

हेल्लो दोस्तों आज हम बात करने वाले है PUBG Mobile के Ban के बारे में क्या ये सच है :-


 गुजरात सरकार ने मंगलवार को सर्कूलरजारी कर जिला अधिकारियों से PUBG पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा है । अधिकारियों ने बताया है कि गुजरात राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सिफारिश के बाद राज्य प्राथमिक शिक्षा विभाग की तरफ से इस गेम को बैन करने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया है । यह फैसला जम्मू-कश्मीर में PUBG पर लगे प्रतिबंध के एक दिन बाद आया है । आपको बता दें कि PUBG के चलते छात्रों का इस बार का रिजल्ट काफी खराब आया था ।  
सर्कुलर ने जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को प्राथमिक स्कूलों में PUBG पर प्रतिबंध लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं । कहा जा रहा है कि बच्चे इस गेम के आदि होते जा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर प्रभाव पड़ रहा है । हालांकियह पता नहीं चल पाया है कि सरकार इस गेम के कौन-से वर्शन को बैन कर रही है । लेकिन खबरों के मुताबिक, PUBG मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है न कि इसके कंसोल या पीसी वर्जन पर |
गुजरात बाल अधिकार निकाय की चेयरपर्सन जागृति पांड्या ने कहा है, कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग यानी NCPCR ने देशभर में PUBG पर बैन लगाने की सिफारिश की है। साथ ही यह भी कहा है कि “NCPCR ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर PUBG पर बैन लगाने की सिफारिश की है । सभी राज्यों को इसे लागू कर देना चाहिए । इस गेम का छात्रों पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है ।” इस मामले को लेकर Tencent Games ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है । क्या आपको लगता है की PUBG को बंद कर देना चाहिए अपने अपने राये कमेंट में जरुर बताये PUBG player होने के मुताबिक जो जो अपने चैनल पर लाइव स्ट्रीम कर रहे है उनका क्या होगा, क्या लगता है PUBG पर बेन लगाने से कुछ होगा |


जय हिंद वंदे मातरम 


Comments

Popular posts from this blog

Samsung Folding phone in india

Pulwama terror attack: Here’s how you can help the families of the CRPF martyrs

अगर आप भी देखते है , Youtube तो जानिए ये खास features